उज्जैन , फरवरी 02 -- भारतीय बॉक्सर खिलाड़ी श्रीमती पूजा रानी ने आज मध्यप्रदेश के ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रीमती पूजा रानी का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
श्रीमती पूजा ने चर्चा के दौरान कहा कि वे नेशनल जीतने के बाद महाकालेश्वर भगवान के दर्शन के लिए आई हैं। उन्हें दर्शन कर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने प्रबंधन समिति की व्यवस्थाओं पर भी प्रसन्नता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित