बैतूल , मई 02 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है।

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर शनिवार को खनिज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज अमले ने विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान ग्राम भोगीतेड़ा के पास ओवरलोड गिट्टी परिवहन कर रहे डंपर और कोसमी अंडर ब्रिज के पास बोल्डर ले जा रहे डंपर को पकड़ा। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना गंज बैतूल में खड़ा कराया गया। वहीं, ग्राम झगड़िया के पास अवैध गिट्टी परिवहन में संलिप्त फॉर्माटेक ट्रैक्टर को जब्त कर कोतवाली थाना परिसर में रखा गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित