नयी दिल्ली , फरवरी 02 -- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने सोमवार को यहां सरकारी क्षेत्र के बैंकों की एक बैठक में बैंकों की सम्पत्तियों की नीलामी के लिए मोबाइल ऐप 'बैंकनेट' और डिजिटल बैलेंस कन्फर्मेशन प्लेटफॉर्म (डीबीसीपी) का उद्घाटन किया।

श्री नागराजू ने पीएसबी एलायंस की वार्षिक रणनीति बैठक में बैंकों के शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) और लागत बनाम कमाई अनुपात को सुधारने में सकारात्मक योगदान देने में पीएसबी एलायंस की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा, "यह देखा गया कि जबकि बैंकनेट पहले ही बैंक नीलामी संपत्तियों में संरचना और पारदर्शिता ला चुका है, नया मोबाइल ऐप सत्यापित बैंक संपत्तियों तक पहुंच को वास्तव में राष्ट्रव्यापी और चलते-फिरते सुलभ बनायेगा।"उन्होंने कहा कि यह ऐप आम नागरिकों को सशक्त बनायेगा और बैंकों को तेजी से रिकवरी हासिल करने में सहायता करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित