नयी दिल्ली , मार्च 15 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 24 साल पुराने एक बैंक धोखाधड़ी मामले में घोषित भगोड़े अपराधी हरपाल सिंह आहूजा को गिरफ़्तार किया है।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि एजेंसी ने 2001 में यह मामला दर्ज किया था और जाँच पूरी होने के बाद 2003 में आरोपी के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दायर किया था।

इस मामले का मुख्य साज़िशकर्ता आहूजा, 2014 में मुक़दमे की सुनवाई के दौरान फ़रार हो गया था। उसी साल गाज़ियाबाद की एक विशेष अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर दिया था। वर्ष 2017 में अदालत ने उसके ख़िलाफ़ अनिश्चतकालीन गैर जमानती वारंट भी जारी किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित