मुंबई , दिसंबर 23 -- रिजर्व बैंक नये साल पर दिसंबर के अंत में और जनवरी में सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद और डॉलर रुपया स्वैप के जरिये बैंकिंग तंत्र में लगभग 2,89,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी प्रदान करेगा।
केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को बताया कि वह चार किस्तों में 2,00,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद करेगा। इसके अलावा, वह डॉलर/रुपया खरीद/बिक्री स्वैप के तहत 1,000 करोड़ डॉलर (लगभग 89,000 करोड़ रुपये) खरीदेगा।
इस प्रकार, बैंकिंग तंत्र में लगभग 2,89,000 करोड़ रुपये की नकदी आयेगी।
यह केंद्रीय बैंक द्वारा इसी महीने पहले की गयी एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति की खरीद और 500 करोड़ डॉलर के स्वैप ऑक्शन के अतिरिक्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित