बेरूत , अप्रैल 01 -- बेरूत के जनाह इलाके में एक आवासीय इमारत पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और करीब 10 अन्य घायल हो गए है।
घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्र ने बताया, "कम से कम पांच लोगों के शव एम्बुलेंस से ले जाए जा चुके हैं। करीब दस घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से ज़्यादातर को छर्रे लगने से चोटें आई हैं; अभी उनकी चोटों की गंभीरता का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।"उन्होंने बताया कि जिस सड़क पर इजरायली सेना ने तीन बार हमला किया, वहां कम से कम आठ पूरी तरह से जली हुई कारें और टूटी हुई खिड़कियां मिलीं।
बेरूत के जनाह जिले में आज हुए सिलसिलेवार हुए तीन हमलों से हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के अनुसार, ये हमले एक आवासीय इमारत पर हुए और इजरायल की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेज दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित