बेगूसराय , मार्च 22 -- बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में सोमवार को कार की चपेट में आने से एक दंपति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर-मोहनपुर गांव के समीप तड़के तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। इस घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित