हैदराबाद , मार्च 27 -- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गहराते जल संकट और पुराने होते जलापूर्ति के बुनियादी ढांचे की चुनौतियों से निपटने के लिए अगले महीने 'प्लमबेक्स इंडिया 2026' का आयोजन किया जाएगा। इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन का यह प्रमुख वार्षिक सम्मेलन और प्रदर्शनी 16 से 18 अप्रैल तक 'बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर' में आयोजित की जाएगी।
तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता और तकनीकी दिग्गज शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ नलसाजी, जलापूर्ति और जल प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। वर्तमान में बेंगलुरु तेजी से शहरीकरण, बढ़ती आबादी और भूजल संसाधनों पर बढ़ते दबाव के कारण जल संकट से जूझ रहा है। शहर में निजी जल टैंकरों पर निर्भरता, बोरवेल का विफल होना और पाइपलाइनों में रिसाव के कारण होने वाली पानी की भारी बर्बादी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित