, Feb. 18 -- सोफिया, 18 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) बुल्गारिया की राष्ट्रपति इलियाना इओतोवा ने बुधवार को घोषणा की कि देश में 19 अप्रैल को मध्यावधि संसदीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मनोनीत कार्यवाहक प्रधानमंत्री आंद्रेई गुरोव ने कार्यवाहक सरकार की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव दिया है, जिसके पर वह एक आधिकारिक आदेश जारी करेंगी। उन्होंने यह बयान तब दिया, जब टेलीविजन पर सीधे प्रसारित एक बैठक के दौरान श्री गुरोव ने उन्हें कार्यवाहक सरकार की सूची सौंपी।

सुश्री इओतोवा ने श्री गुरोव से कहा, "मैं आपके आधिकारिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति का आदेश जारी करूंगी और नेशनल असेंबली के समक्ष आपके शपथ ग्रहण की प्रतीक्षा करूंगी। साथ ही, 19 अप्रैल, 2026 को संसदीय चुनाव कराने के लिए भी आधिकारिक आदेश जारी करूंगी। उन्होंने जोर देकर कहा, "सबसे महत्वपूर्ण कार्य देश के कानूनों के अनुसार निष्पक्ष संसदीय चुनाव संपन्न कराना है।" उन्होंने ऊर्जा प्रणाली से जुड़े जोखिमों, बढ़ती वस्तुओं की कीमतों से निपटने और यूरोप में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने को भी अन्य प्रमुख कार्यों में शामिल बताया।

प्रधानमंत्री रोसेन जेलीयाज़कोव के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दिसंबर 2025 में इस्तीफा दिए जाने और संसदीय दलों के नई सरकार चुनने में विफल रहने के बाद, सुश्री इओतोवा ने पिछले सप्ताह श्री गुरोव को कार्यवाहक प्रधानमंत्री मनोनीत किया था और उन्हें मंत्रिमंडल का प्रस्ताव देने के लिए कहा था।

देश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति कार्यवाहक प्रधानमंत्री के प्रस्ताव पर कार्यवाहक मंत्रिमंडल नियुक्त करने और दो महीने के भीतर नए चुनाव कराने के लिए बाध्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित