बुलन्दशहर , अप्रैल 13 -- बुलंदशहर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर-गढ़वा गांव स्थित औद्योगिक इकाई में मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित टैग ट्रॉपिकल एग्रोसिस्टम (इंडिया) कंपनी में कार्यरत श्रमिकों ने मानदेय वृद्धि, पीएफ-ईएसआई सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिकों ने ठेकेदारों पर शोषण के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित