बुलंदशहर , दिसंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बा स्थित फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस पर फूड सेफ्टी विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए पतंजलि, गोदरेज एवं बैद्यनाथ ब्रांड के देसी घी को सील कर उसके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक उपभोक्ता द्वारा लखनऊ स्थित मुख्यालय पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा गया देसी घी मिलावटी प्रतीत हो रहा है। शिकायत के आधार पर विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ता से संपर्क कर जांच की और इसी क्रम में उनके नेतृत्व में आज फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सिकंदराबाद स्थित फ्लिपकार्ट वेयरहाउस पर छापा मारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित