भीलवाड़ा , मई 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के करेडा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि महज़ चांदी की चंद कडिय़ों और सोने के टॉप्स के लालच में 80 साल की बुज़ुर्ग महिला ऐजी देवी की जान लेने वाले तीन आरोपियों भगवान सिंह (28), महावीर सिंह (22) और रमेश भील (25) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से लूटे गए जेवरात बरामद करने में जुटी है।
उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल शिवपुर-बटेरी मार्ग पर स्थित खेत के कमरे में अकेली रह रही ऐजी देवी को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। आरोपियों ने बुज़ुर्ग के पैरों में पहनी चांदी की कडिय़ां लूटने के लिए उनकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव बकरी बांधने वाले बाड़े में फेंककर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित