भरतपुर , मई 04 -- राजस्थान में डीग के पहाडी थाना क्षेत्र में दाहना गांव के जंगल में जम्मू निवासी एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या करने के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. ने सोमवार को बताया कि दो मई को मोहम्मद अब्दुल्ला खान की हत्या के मुख्य आरोपी इस्लाम मेव (50) और वसीम मेव (20) कामवन न्यायालय के बाहर पकड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि मृतक के पुत्र हयात खान के एक लडकी के साथ फरार हो जाने पर दोनो पक्षों में हुए राजीनामा के बाद नामजद आरोपी मृतक को उठाकर ले गए जिसका शव बाद में सडक पर पड़ा मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित