पौड़ी , अप्रैल 25 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के राजकीय संग्रहालय बुघाणी में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। पुरातत्व विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता, कुशल प्रशासक और जनसेवक बताया। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई पौड़ी अनिरुद्ध बिष्ट ने कहा कि बहुगुणा ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनका लाभ समाज को आज भी मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित