पन्ना , मार्च 20 -- बुंदेलखण्ड समन्वय यात्रा के तहत मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का आगमन हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई, जहां वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर अजय सिंह 'राहुल भैया' ने उनके साहस और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, आगामी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। नगर के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित