रांची , फरवरी 03 -- झारखंड के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बिटोसा) की वार्षिक आम बैठक कल देर शाम रांची के होटल ग्रीन एकर्स में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत बिटोसा के निवर्तमान अध्यक्ष एस.डी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई और निवर्तमान सचिव मनीष पीयूष ने सचिव की रिपोर्ट पेश की। इस कार्यक्रम में 2026-28 के लिए नई कार्यकारी समिति का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। चंद्रकांत रायपत इस नई समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि कौशल कुमार सिन्हा और अंकुर कुमार उपाध्यक्ष हैं।
उज्ज्वल भास्कर सचिव, सुधीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव, ज्योति अग्रवाल कोषाध्यक्ष हैं और नई समिति के दुष्यंत सिंह,, कीर्ति अभिषेक, शुभम बनर्जी, अरुण राय, अमित यादव, एस.डी. सिंह और मनीष पीयूष सदस्यगण हैं।
श्री रायपत ने पिछली समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य के प्राथमिकताओं से सभा को अवगत कराया| 1965 बैच से लेकर कई पुराने पूर्व छात्र दिग्गजों ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। एन.सी. अग्रवाल, केदारनाथ, वी.एल. मेहता, एस.ए. रजा, सुधीर कुमार सहाय, रविशंकर, डॉ. गोपाल पाठक, पुष्कर, गुड्डू सिंह, आर.के. चौधरी, एस.के. सिंह, आदित्य कुमार, सौरभ अग्रवाल, आशीष चोपड़ा, एम.एस. जावेद, मानसी और मुस्कान धन्यवाद प्रस्ताव के.के. सिन्हा ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित