पाली , फरवरी 03 -- राजस्थान में पाली जिले के चंडावल थाना क्षेत्र में मंगलवार को पाइपलाइन के लिए खोदे गए लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढहने से दो लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि सोजत उपखंड के चंडावल क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन के लिए 20 फीट गहरे गड्ढे में खुदाई का काम चल रहा था, तभी मिट्टी ढह गई जिससे चार मजदूर उसमें दब गए।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अमराराम मीणा घटनास्थल पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों की सहायता से मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाल कर चंडावल अस्पताल पहुंचाया जब तक दो लोगों को दम तोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित