मुंबई , मार्च 10 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रूपये के नकद ईनाम की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।"रविवार को हुए फ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जिसमें भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन, ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूज़ीलैंड की रनचेज को बड़ा झटका दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित