मुंबई , फरवरी 07 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-19 विश्वकप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के लिए साढ़े सात करोड़ रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।
बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने छठी बार अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम, कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ और जूनियर क्रिकेट कमेटी के लिए साढ़े सात करोड़ रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित