मुंबई , मार्च 10 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के कैश इनाम की घोषणा की है। बीसीसीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारत ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी उठाई। इसी के साथ भारत लगातार दो बार यह खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित