मुंबई , फरवरी 09 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) ने सोमवार को वर्ष 2025-26 के लिए पुरुष एवं महिला खिलाडियों के लिए केन्द्रीय अनुबंध की नयी सूची जारी की।

नयी सूची में पुरुष खिलाड़ियों के केन्द्रीय अनुबंध की ''ए'' श्रेणी में पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम नहीं है। नई सूची में तीन खिलाड़ी 'ए' श्रेणी में हैं, 11 खिलाड़ियों को 'बी' श्रेणी में रखा गया है, जबकि 16 खिलाड़ियों को 'सी' श्रेणी में शामिल किया गया है। विराटऔर रोहित शर्मा को अब बी श्रेणी में रखा गया हैं।

पुरुष वर्ग में 30 खिलाड़ियों को अनुबंध दिया गया है तो महिलाओं में 21 खिलाड़ी शामिल हैं। यह अनुबंध एक अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए है।

पुरुषों की ए श्रेणी में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह के साथ रविंद्र जडेजा हैं। वही महिलाओं में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा के नाम ए श्रेणी में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित