लाहौर , फरवरी 08 -- पाकिस्तान के भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने मैच के बहिष्कार को वापस लेने की बातचीत के जोर पकड़ने के बीच बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम लाहौर पहुंच गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निदेशक इमरान ख्वाजा की मौजूदगी में अमीनुल इस्लाम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे। नकवी द्वारा पाकिस्तान के इस मैच में खेलने पर संशय पैदा करने के बाद से ही ख्वाजा पर्दे के पीछे चल रही इस बातचीत का हिस्सा रहे हैं।
आईसीसी के साथ बातचीत के लिए बीसीबी अध्यक्ष का लाहौर पहुंचना उसी चीज का हिस्सा है जिसमें यह दिखाया गया कि टी-20 विश्व कप से बंगलादेश को बाहर किए जाने पर पीसीबी उनके साथ खड़ी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस चीज को भी एक कारण बताया जिससे उनकी सरकार ने पाकिस्तान को भारत के साथ होने वाले मैच खेलने से मना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित