भरतपुर , फरवरी 25 -- राजस्थान में करौली के जिला कारागार में एक बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।
जेल सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुरानी सब्जी मंडी करौली निवासी असलम (40) उर्फ कालू लुहार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बंदी पहले से ही अस्वस्थ था और उपचाररत था। कोतवाली पुलिस ने असलम को 22 फरवरी को स्थायी वारंट के तहत गिरफ्तार किया था। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। आज पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित