मुम्बई , फरवरी 02 -- बीबीसी ने शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना, निशानेबाज सुरूचि सिंह तथा एथलेटिक्स ज्योति याराजी को वर्ष 2025 में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर (आईएसडब्ल्यूओटीवाई) पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।
बीबीसी आईएसडब्ल्यूओटीवाई का यह छठा संस्करण है। इसमें उन महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने बाधाओं को तोड़ा है, लाखों लोगों को प्रेरित किया है और अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत की मौजूदगी को मजबूत बनाया है।
इन खिलाड़ियों को खेल संपादकों, लेखकों और विशेषज्ञों की प्रतिष्ठित जूरी ने साल 2025 में उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद शॉर्टलिस्ट किया है। हर साल भारत की शीर्ष पांच महिला खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित