टिहरी गढ़वाल , दिसंबर 06 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा तथा मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक नरेंद्रनगर (फकोट) में बीडीसी बैठकआयोजित की गयी। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री श्री उनियाल ने मानव-जीव संघर्ष वाले क्षेत्रों में सोलर लाइट्स एवं ग्रास कटर उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें, ताकि बंदरों का आकर्षण कम हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रीय भ्रमण कर जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. श्याम ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिए उपलब्ध सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। युवा कल्याण, वन विभाग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के संजय गौरव ने मातृ वंदना, नंदा गौरा तथा महालक्ष्मी किट जैसी योजनाओं पर भी जोर दिया गया।
सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ी कटाई, खाड़ी चिकित्सालय की व्यवस्था सुधार, सौर लाइटें लगाने, सरकारी मुख्य स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्रों में बंदरों के आतंक रोकने एवं पेयजल की बेहतर आपूर्ति जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित