मुंबई , दिसंबर 30 -- बीएसई ने अवैध बिचौलियों के मोबाइल नंबर जारी कर निवेशकों को उनसे सावधान रहने की सलाह दी है।
बीएसई ने मंगलवार को तीन मोबाइल नंबर जारी करते हुए बताया कि इन नंबरों से व्हाट्सऐप पर लोगों को निवेश और शेयर बाजार में कारोबार के बारे में सलाह तथा खाता संचालन की सेवा देने की पेशकश की जाती है जबकि वे सेबी के पास पंजीकृत सलाहकार नहीं हैं।
ये नंबर और व्हाट्सऐप पर उनके साथ दिखने वाले नाम हैं - 9151085650 तथा 9151085632 (दोनों के नाम आदित्य) और 9076850045 (ऋषभ)।
शेयर बाजार ने बताया है कि वे न तो बीएसई पर पंजीकृत सदस्य हैं और न ही किसी पंजीकृत सदस्य द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति। बीएसई की वेबसाइट पर सदस्यों, प्राधिकृत व्यक्तियों, निवेश सलाहकारों और अनुसंधान विश्लेषकों की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक उपलब्ध कराये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित