देहरादून , जनवरी 30 -- चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व की गतिविधियो के पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की सूची पूरी हो चुकी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को यहां सचिवालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ), चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) सहित पूरी निर्वाचन मशीनरी ने बेहद उत्साहपूर्वक तरीके से 75 प्रतिशत मतदाताओं की सूची पूरी की है। उन्होंने बताया कि बीएलओ आउटरीच अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से की जा रही है। इस अभियान में प्रदेश के युवा एवं महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रहेगा। आउटरीच अभियान के दूसरे चरण को 15 फरवरी तक सम्पादित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित