ढाका , दिसंबर 25 -- बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने ब्रिटेन में 17 साल के निर्वासन के बाद देश लौटने के बाद गुरुवार को घोषणा किया किया वह शुक्रवार को अपने पिता और पूर्व सैन्य शासक जनरल जियाउर रहमान की कब्र पर जाएंगे।

यह कार्यक्रम जुमा की नमाज के बाद देर दोपहर में शुरू होगा और पार्टी के मीडिया विंग ने घोषणा की है कि रहमान ढाका में स्थित समाधि स्थल पर अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।

पार्टी के संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, बीएनपी नेता सावर स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए रवाना होंगे, जहां वे 1971 के मुक्ति युद्ध में शहीद लोगों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

देश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, तारिक रहमान के आगमन को लेकर बहुत उम्मीदें और अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि उन्हें बांग्यादेश के अगले संभावित प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। अवामी लीग पर प्रतिबंध और एनसीपी और जमात की कम उपस्थिति या लोकप्रियता के बीच, बीएनपी बंगलादेश देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित