वाराणसी , दिसंबर 30 -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रोफेसर अजित कुमार चतुर्वेदी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है। इस फर्जी अकाउंट पर कुलपति का नाम और उनकी तस्वीर लगाई गई है।

मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी अकाउंटों से सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार न बनें। साथ ही छात्र और छात्राओं को विशेष तौर पर सतर्क किया गया है। बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। सभी कर्मचारियों को भी इस बात को लेकर जानकारी साझा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित