, April 9 -- विशेष सचिव ने सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को निर्देश दिये कि वे क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन करें तथा जलापूर्ति की गुणवत्ता एवं निरंतरता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यालय से प्रतिनियुक्त प्रमंडलों में कार्यरत सहायक अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे तय समय-सीमा के भीतर लंबित पड़ी योजनाओं का कार्य पूर्ण कराकर स्थल निरीक्षण करें तथा संबंधित कार्यों की फोटो एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें, जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा आम नागरिकों को समयबद्ध तरीके से राहत प्रदान की जाए। विभाग की ओर से जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित