, April 10 -- मुख्यालय से प्रतिनियुक्त प्रमंडलों में कार्यरत सहायक अभियंताओं को यह भी निर्देश दिया गया कि वे तय समय-सीमा के भीतर लंबित पड़ी योजनाओं का कार्य पूर्ण कराकर स्थल निरीक्षण करें तथा संबंधित कार्यों की फोटो एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें, जिससे कार्यों की वास्तविक प्रगति की निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में यह भी निर्देश दिये गये कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा आम नागरिकों को समयबद्ध तरीके से राहत प्रदान की जाए।
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष सचिव ने निर्देश दिये कि विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तत्पर रहकर कार्य करे, जिससे जलापूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी के दौरान पेयजल की मांग में वृद्धि को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सभी योजनाएं निर्बाध रूप से संचालित रहें, जिससे आम जनता को पर्याप्त एवं निरंतर पेयजल उपलब्ध हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित