पटना , मार्च 16 -- बिहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि बिहार से तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ राज्यसभा पहुंचना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और शिवेश राम को वह हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ देते हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि एकसाथ तीन राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा में निर्वाचित हुए हैं। इससे संसद के उच्च सदन की गरिमा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित