, March 23 -- सहकारिता विभाग के पवेलियन में बाजार से कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाले इत्र, परफ्यूम, टिकुली पेंटिंग, बनारसी साड़ियां, डिजाइनर ब्लाउज आदि बिक रहे हैं। यहां 200 रुपये से 350 रुपये में इत्र मिल रहे हैं। बनारसी साड़ियां दो हजार से दस हजार तक की हैं, जिन्हें बनारस के कारीगरों ने बनाया है। सूट और हैंडक्राफ्ट दुपट्टों की भी खूब बिक्री हो रही है। सूट एक हजार से लेकर दस हजार तक की कीमत में उपलब्ध हैं। मधुबनी के कलाकारों द्वारा बनाई मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ियां और दुपट्टे खूब पसंद किए जा रहे हैं। ये दुपट्टे यहां 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल रहे हैं। दरी, चादर और नेहरू जैकेट भी यहां मौजूद हैं।

सहकारिता विभाग के पवेलियन में महफिल-ए-कालीन ओबरा, औरंगाबाद के स्टॉल पर पांच हजार से लेकर 21 हजार तक के कालीन हैं। इसके साथ ही इस पवेलियन में विभिन्न तरह के कपड़े, सजावटी सामान आदि मिल रहे हैं।

सहकारिता विभाग के पवेलियन में मिथिला मखाना उत्पादक संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति, दरभंगा के स्टॉल पर मखाना और इसके प्रसंस्कृत उत्पाद बिक रहे हैं, जिसमें मखाना वीटा, मखाना आटा, मखाना शिशु आहार और मखाना खीर शामिल हैं। यहां तेजी से ग्लोबल फूड बन रहे मखाना के उत्पादों को देखा और खरीदा जा सकता है। सहकारिता विभाग का यह पवेलियन और यहां मौजूद उत्पाद बिहार में सहकारिता के क्षेत्र में हो रही तेज प्रगति को बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित