पटना, अप्रैल 01 -- बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि कहा कि औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सृजित करने के उद्देश्य से बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) ने एमनेस्टी पॉलिसी 2025 एवं एग्जिट पॉलिसी 2025 के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 से बढ़ाकर 30 जून 2026 कर दी गई है।

श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों के लिए पारदर्शी, सुगम और प्रोत्साहनकारी औद्योगिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमनेस्टी एवं एग्जिट पॉलिसी की समय-सीमा में विस्तार से अधिकाधिक उद्यमियों को अपनी समस्याओं के समाधान का अवसर मिलेगा और राज्य में नए निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा।"एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के तहत औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित लंबित मामलों के समाधान का अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे उद्यमियों को राहत मिलने के साथ-साथ ठप पड़ी परियोजनाओं के पुनरुद्धार में सहायता मिलेगी।

एग्जिट पॉलिसी 2025 के अंतर्गत बंद, निष्क्रिय अथवा विवादित औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों को अपनी आवंटित भूमि स्वेच्छा से बियाडा को वापस करने की सुविधा दी गई है। इससे उद्यमियों को संभावित मुआवजा प्राप्त करने तथा विवादों के समाधान का अवसर मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित