, March 20 -- श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की मजबूत नींव रखी है। वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उस समय राज्य में केवल 6 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो करीब एक लाख 40 हजार किलोमीटर हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां केवल 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, आज दो करोड़ 16 लाख उपभोक्ता हैं। राज्य में 23 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। 88 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य आ रहा है।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए साइकिल, पोशाक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं, पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एक करोड़ 81 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये भेजकर उन्हें रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं एक लाख 21 हजार करोड़ रुपये का व्यवसाय कर रही हैं। हर प्रखंड में हाईस्कूल निर्माण के बाद अब बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि राज्य से पलायन रोकने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को नौकरी और रोजगार दिया गया है और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित