, April 4 -- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि पटना -डोभी ग्रीन कॉरिडोर में पीपल, नीम पाकड़ और जामुन जैसे देशी पेड़ लगाए जाएंगे। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में वाल्मिकीनगर के सांसद सुनील कुमार ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए मानव और वन्य जीव दोनों जरूरी है। वन्य जीवों के सह-अस्तित्व से छेड़छाड़ ठीक नहीं है।
इस मौके पर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, आरा से सांसद सुदामा प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक हॉफ प्रभात कुमार गुप्ता , अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अभय कुमार समेत कई अन्य ने अपनी बातें रखीं।
कार्यक्रम में भीमबांध वन्यप्राणी आश्रयणी के सर्वे रिपोर्ट का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित