, April 16 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने महिला चरखा समिति के विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। महिला चरखा समिति से जुड़ी महिलाओं ने श्री चौधरी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया तथा उनके साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौधरी को फूल माला भेंटकर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया।
श्री चौधरी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से जुड़े पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार लोकसभा एवं विधानसभाओं में इस देश की सभी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार उनके इस फैसले के साथ खड़ा है। श्री मोदी ने देश की सभी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें मजबूती दी है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित महिला चरखा समिति जुड़ी महिलाएं तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित