, March 23 -- मंत्री ने कहा कि सेमिनार के माध्यम से किसानों को गन्ना की खेती करने के लिए जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 20 जिलों में गन्ना का उपज कम हो गया था, उसे बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे बिहार का पुराना गौरव वापस आ सकें। बिहार में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने कहा कि बिहार में बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही नई चीनी मिलें लगाने के लिए उत्तर प्रदेश, तामिलनाडू, कर्नाटक, पूणे सहित अन्य राज्यों की कई निवेशक इच्छुक हैं। उनसे बातचीत चल रही है। नवाचार के उद्देश्य से यहां प्रदर्शनी लगाई गई है। किसानों का आय दुगुना करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, जिससे किसानों की उन्नति हो सकें।

वहीं ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने कहा कि राज्य में गुड़ बनाने वाली दस यूनिट शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की एक यूनिट रविवार को यहां चार क्विंटल गुड़ लेकर आयी थी वह एक दिन में बिक गया। गुड़ के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। विभाग के अधिकारी और वैज्ञानिक लगातार गन्ना की उपज बढ़ाने और चीनी की उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित