पटना , अप्रैल 14 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को राजग के विधान मंडल दल के नेता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से बिहार में नए राजनीतिक युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री चौधरी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा बिहार को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी अपनी कर्मठता, नेतृत्व कौशल एवं प्रशासनिक सूझ-बूझ से बिहार के विकास को नई दिशा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित