पटना , मार्च 26 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को श्री राम जन्मोत्सव "राम नवमी" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भगवान श्री राम की असीम कृपा से सबके जीवन में सौहार्द, मर्यादा एवं संस्कार के पुष्प पल्लवित हों,यही कामना है। सबका जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशियों से परिपूर्ण हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित