पटना , अप्रैल 06 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व विधायक सियाराम यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सियाराम यादव जी अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित