पटना , अप्रैल 26 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारत के प्रसिद्ध फोटो पत्रकार रघु राय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि रघु राय का निधन भारतीय फोटो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है । उन्हें 1984 की भयानक भोपाल गैस त्रासदी की मार्मिक तस्वीरें लेने के लिए जाना जाता है ।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रघु राय ने वर्ष 1965 में फोटोग्राफी की शुरूआत की और पांच दशकों से अधिक समय तक फोटो पत्रकारिता में अपना अहम योगदान दिया। फोटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित