पटना , अप्रैल 15 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को भी उप मुख्यमंत्री के गरिमामय दायित्व-ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि श्री चौधरी का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होना बिहार के लिए एक नवीन एवं ऐतिहासिक अध्याय का शुभारम्भ है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वे अपनी कर्मठता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक सूझ-बूझ से बिहार को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी भी अपने वर्षों के अनुभव एवं निष्ठा से मुख्यमंत्री श्री चौधरी के साथ मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित