पटना , अप्रैल 29 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पूर्व विधायक रामेश्वर पासवान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि रामेश्वर पासवान जी अनुभवी राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। वे जमुई जिले से सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से कई बार बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित