पटना , मार्च 22 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय राजनीति में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री कुमार ने आज बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वे मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री के साथ लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं। यह उपलब्धि उनकी अथक राष्ट्र सेवा, कड़ी मेहनत, अटूट प्रतिबद्धता, अनुभव, निरंतर जनसमर्थन एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
श्री कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी के कार्यकाल में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के संकल्प के साथ देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है।अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उन्होंने भारत की छवि को मजबूत और सम्मानजनक बनाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि देश उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विकास के नवीन अध्याय लिखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित