पटना , फरवरी 12 -- बिहार विधान परिषद में गुरुवार को राजधानी पटना के एम्स गोलंबर के समीप कचरे से फैल रही गंदगी का मामला कांग्रेस के विधान पार्षद समीर कुमार सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन के समक्ष रखते हुये कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान के आसपास गंदगी से आम लोगों और मरीजों को परेशानी हो रही है।

मामले पर जवाब देते हुये उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे, जिससे समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी हस्तक्षेप करते हुये सरकार से आग्रह किया कि इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कराया जाये। उन्होंने कहा कि इस पर उनकी भी सहमति है और जनहित में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

सभापति के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने आश्वासन दिया कि उनके आदेश का अनुपालन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित