नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिहार जाएंगे और राज्य विधानसभा में व्याख्यान देंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार श्री बिरला इस दौरान बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और "सशक्त विधायक सशक्त लोकतंत्र" विषय पर व्याख्यान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित