पटना , अक्टूबर 16 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये रविकिशन और मनोज तिवारी समेत चार भोजपुरी सिनेमा के सितारों को स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा ने बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 40 लोगों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित