रायपुर/पटना , अक्टूबर 27 -- कांग्रेस ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी की केंद्रीय समिति की कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ कई पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

इस सूची में कुल पांच महिला प्रचारक हैं, जिनमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, मीरा कुमार, अल्का लांबा और रंजीत रंजन के नाम प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम इस सूची में आठवें नंबर पर है। श्री बघेल की उपस्थिति बिहार के चुनावी प्रचार में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस सूची में पार्टी ने कई अन्य वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी स्थान दिया है। इनमें सर्वश्री दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह सुक्खू और अशोक गहलोत जैसे नाम शामिल हैं। राजस्थान में उप मुख्यमंत्री रह चुके और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित