, May 7 -- सचिव ने विक्रमशिला सेतु के एक स्पैन से उत्पन्न समस्याओं, वैकल्पिक यातायात व्यवस्था, समस्याओं के निराकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में विस्तृत पड़ताल की। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सचिव को क्षतिग्रस्त हिस्से का मेंटेनेंस, डिजाईन, टाइमलाइन के अनुसार यातायात को सेतु पर बहाल करने की जानकारी दी।
सचिव ने कहा कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर एवं आसपास के जिलों के लोगों के लिए लाइफलाइन है इसलिए बेली ब्रिज का निर्माण कर आंशिक रूप से यातायात शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेली ब्रिज के साथ-साथ ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से चलेगा। इसे दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह ब्रिज दो लेन का होगा और इसपर पैदल यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
श्री पाल ने कहा कि आईआईटी पटना की टीम पूरे विक्रमशिला सेतु का सेफ्टी ऑडिट कर रही है। इसकी रिपोर्ट तीन सप्ताह में आने की उम्मीद है। इसी के आधार पर सेतु के भविष्य की मरम्मत और मजबूतीकरण पर निर्णय लिया जाएगा। सचिव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सेतु की मरम्मत और यातायात बहाली के कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अन्य टीमों को स्थल पर लगातार कैम्प करने के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित